भारत
खेत की मेड़ काटने को लेकर 2 पक्षो में खूनी संघर्ष, 1 की मौत
jantaserishta.com
7 July 2023 1:00 PM IST

x
पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रामनगर उत्तराखंड में रामनगर के ग्राम देवीपुरा में खेत की मेड़ को काटने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। रामनगर के देवीपुरा बासीटीला गांव में खेत की मेड़ को काटने को लेकर 2 पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक पक्ष ने फावड़े से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। पार्वती नाम की एक महिला की इस घटना में मौत हो गई, जबकि एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए, और दूसरे पक्ष से भी 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में हमलावरों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस को अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई रिपोर्ट नही दी गई है, फिलहाल पुलिस वैधानिक कार्यवाही के लिए रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही हैं।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड पुलिसहत्यामौतखूनी संघर्षUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand Policemurderdeathbloody conflict
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





