भारत

दो पक्षों में खुनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, दो लोगों की मौत

Admin4
22 Feb 2024 11:05 AM GMT
दो पक्षों में खुनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, दो लोगों की मौत
x
अखंडनगर/ सुलतानपुर। जिले के पूर्वी छोर के अंतिम थाना अखण्डनगर के गोपालपुर गांव में आशनाई के मामले में दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। जमकर चले लाठी डंडे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने एहतियातन गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।
अखंडनगर थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव में बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरु हो गया। देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में लहुलुहान हुए लोगों को सीएचसी अखंडनगर ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल सूर्यप्रताप (21) पुत्र विनोद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही अन्य घायलों को रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही एसपी सोमेन बर्मा घटनास्थल पर पहुंच जानकारी लेते हुए विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं, गुरुवार की भोर क़रीब तीन बजे इसी पक्ष के इंद्रसेन (40) पुत्र कौशलेंद्र निवासी दसउपुर की भी मौत हो गई। एक पक्ष से दो मौत की जानकारी मिलते ही हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।
सीओ कादीपुर ने बताया कि 18 फरवरी को भी दोनो पक्षों में विवाद हुआ था। लोगांे ने शांत करा दिया था। बुधवार की शाम फिर मारपीट हुई है। जिसमें दो की मौत हो गई है। दूसरे पक्ष के छह लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
Next Story