भारत

दरगाह में खूनी संघर्ष, पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़े दो गुट

jantaserishta.com
19 May 2024 3:44 PM IST
दरगाह में खूनी संघर्ष, पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़े दो गुट
x
एक-दूसरे पर तलवारों से हमला किया है।
अजमेर: राजस्थान के अजमेर के तारागढ़ स्थित मीरा साहब की दरगाह के खादिमों के दो गुट के आपस में भिड़ने की खबर सामने आई है। घटना शनिवार देर शाम की है, बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए।
दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर तलवारों से हमला किया है। इस हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र सिंह जाखड़ ने बताया कि तारागढ़ दरगाह में एक ही परिवार के दो गुट हैं। वर्तमान में हुए कमेटी चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी, ठेके को लेकर भी विवाद है। शनिवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए और तलवारों से हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि हमले में दोनों पक्षों के पांच-पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल लाया गया है। घायलों में किसी के सिर, गर्दन समेत अन्य जगहों पर चोटें आई है। पूरे मामले में पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में ले लिया है। हमला करने वाले लोग फरार बताए जा रहे हैं, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story