
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रामपुरहाट में टीएमसी नेता की हत्या के बाद टीएमसी कार्य़कर्ता उग्र हो गए और इलाके में हिंसा फैल गई. गुस्साई भीड़ ने 10-12 घरों के गेट को बंद करके उसमें आग लगा दी. आग से 10 लोग जिंदा जलकर मर गए. फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है. लोकल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक की जांच में मामला राजनीतिक रंजिश का लग रहा है.
घटना कल रात की है,10-12 घर थे जो जल चुके हैं, कुल 10 लोगों की मृत्यु हुई है जिनकी बॉडी रिकवर की गई है। एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए हैं: रामपुरहाट में तृणमूल नेता की हत्या के बाद कथित रूप से भीड़ द्वारा घरों में आग लगाने से कई लोगों की मृत्यु पर दमकल अधिकारी, बीरभूम pic.twitter.com/66ptPD3NXK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





