भारत

बीजेपी विधायक के बर्थडे पार्टी के बाद खूनी झड़प, 2 लोगों की मौत, ऐसे हुआ विवाद

jantaserishta.com
8 March 2021 10:23 AM IST
बीजेपी विधायक के बर्थडे पार्टी के बाद खूनी झड़प, 2 लोगों की मौत, ऐसे हुआ विवाद
x

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाने के बनवार में देर रात दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई. मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है. सूचना के बाद आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, बवाल को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस की तैनाती की गई है.

जानकारी के मुताबिक इलाके में देर रात भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के जन्मदिन की पार्टी का जश्न चल रहा था, जिसमे विधायक भी शामिल हुए थे. पार्टी से विधायक के जाने के बाद अरविंद भी पार्टी से लौट रहा था. इस दौरान रास्ते में कल्याण सिंह गुट भी मिल गया. देखते ही देखते दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गोली चलने लगी.
इस दौरान एक गोली कल्याण सिंह गुट के मोनू नामक युवक को लग गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इससे गुस्साए कल्याण सिंह गुट के लोगों ने अरविंद जैन को भी पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया.
नोहटा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अरविंद जैन हिस्ट्रीशीटर बदमाश था. जिस पर कई मामले चल रहे हैं और उसकी जिला बदल की कार्यवाई भी प्रस्तावित थी. साथ ही वह जबेरा से भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह का प्रतिनिधि भी था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story