भारत
कंस्ट्रक्शन साइट के बाहर मिला चौकीदार का लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
12 March 2024 3:55 PM IST

x
पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-36 स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में चौकीदार का काम करने वाला व्यक्ति मंगलवार को सड़क पर मृत अवस्था में मिला।
पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 स्थित एक कंपनी में कृष्ण सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी करता था। मंगलवार सुबह उसका शव लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस जांच में सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार रात कृष्णा ने कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात पर हुए विवाद में उन लोगों ने कृष्णा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने पर कृष्णा की मौत हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





