
x
सनसनी
Narsinghpur नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां पानी के विवाद में सगे भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। यह मामला स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के डूंडी-पिंडरई गांव का है, जहां बड़े भाई के खेत का पानी खेत में आने पर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। मृतक की पहचान प्रेम नारायण के रूप में हुई है। वह खेत में काम कर रहा था और उसी दौरान उसके भतीजे ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को लेकर मृतक के बेटे सचिन ने बताया कि खेत में पानी लगाने के दौरान आरोपी संदीप के खेत में पानी चला गया और इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा के साथ लोगों में डर और दहशत का माहौल है।
बता दें कि बीते मंगलवार को एक अन्य घटना से दहशत फैल गई, जब बिहार के भोजपुर जिले में पीरो रजिस्ट्री ऑफिस में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें एक प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच लोग घायल हो गए।यह घटना लगभग 2.5 कट्ठा जमीन के एक प्लॉट को लेकर चल रहे झगड़े की वजह से हुई। हथियारों के लैस बदमाशों के एक गैंग ने अचानक उन लोगों पर हमला कर दिया, जो जमीन रजिस्ट्रेशन की फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस आए थे। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया, जिससे कैंपस में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसा माहौल हो गया।
खास बात यह रही कि कैंपस में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम), सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) और दूसरे अधिकारियों के ऑफिस समेत जरूरी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस हैं, जहां आमतौर पर सिक्योरिटी इंतजाम कड़े माने जाते हैं। इसके बावजूद, हमलावर फायरिंग करने में कामयाब रहे, जिससे लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई।
Tagsनरसिंहपुर हत्यापानी विवादभतीजे ने चाचा को मारामध्य प्रदेश क्राइमगोलीकांडभोजपुर फायरिंगजमीन विवादपुलिस जांचजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





