भारत

OMG! घर में दिखा ब्लड, युवक को दबोचा गया, हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
15 Nov 2022 11:54 AM IST
OMG! घर में दिखा ब्लड, युवक को दबोचा गया, हुआ ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मवेसी का खून फैला दिया गया था.
उन्नाव: उत्तर प्रदेश की उन्नाव पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है. बीते 10 नवंबर की रात नाबालिग लड़की अपने घर से लापता हो गई थी. पुलिस को घर में ब्लड के निशान मिले थे. घर से नकदी के साथ ही कुछ जेवरात भी गायब थे. इससे अंदेशा लगाया जा रहा था कि घर में लूटपाट के बाद लड़की को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई. इस घटना के 4 दिन बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, नाबालिक लड़की को उसी रात उसका एक रिश्तेदार ले गया था. पूरी घटना लूट, अपहरण और हत्या जैसी लगे, इसलिए मौके पर किसी मवेसी का खून फैला दिया गया था.
पुलिस ने मामले की जांच के बाद लड़की को ले जाने वाले युवक को पकड़ लिया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की सारा मामले सामने आ गया. पुलिस ने लड़की को जेवरात और 48 हजार रुपए कैश के साथ बरामद कर लिया.
अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने लड़की को उसी का रिश्तेदार बहला फुसलाकर ले गया था. उन्नाव शहर के एक मोहल्ले में उसे किराए पर रखा. घटना को लूट के बाद अपहरण और हत्या साबित करने के लिए खून फैला दिया था, जिससे यह साबित हो कि लड़की को कोई किडनैप करके ले गया है या उसकी हत्या की गई है. पुलिस ने लड़की को जेवरात और 48 हजार रुपए के साथ बरामद कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है..
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story