भारत

पानी के लिए बहा खून, केंद्रीय मंत्री के भांजे को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
20 March 2025 12:13 PM IST
पानी के लिए बहा खून, केंद्रीय मंत्री के भांजे को उतारा मौत के घाट
x
मचा हड़कंप.
नौगछिया: बिहार के नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच गोलीबारी की वारदात सामने आई है. इस घटना में उनके एक भांजे की मौत हो गई है, जबकि दूसरा भाई और मां घायल हैं. आपसी विवाद में दोनों ओर से गोलीबारी हुई. नवगछिया पुलिस ने बताया कि पानी को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों विश्विजित और जयजीत के बीच गोलीबारी हुई. इस घटना में गोली लगने से विश्विजित की मौत हो गई, जबकि जयजीत और मां हिना देवी घायल हैं. दोनों को भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक विश्विजित और जयजीत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे हैं. दोनों की मां हिना देवी के हाथ में गोली लगी है.
जानकारी के मुताबिक मृतक विश्वजीत यादव और जयजीत यादव दोनो एक ही मकान में साथ रहते थे. विश्वजीत बड़ा था और जयजीत छोटा. दोनों खेतीबाड़ी कर अपना जीवन यापन करते थे. बताया जा रहा है कि नल के पानी को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई. जयजीत ने विश्वजीत पर फायरिंग कर दी. घायल विश्वजीत ने भी जवाबी फायरिंग की. अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही विश्वजीत ने दम तोड़ दिया, जबकि जयजीत बुरी तरह जख्मी है. भाजपा एमएलसी डॉक्टर एनके यादव के अस्पताल में हिना देवी और जयजीत का इलाज किया जा रहा है. वहीं पुलिस ने विश्विजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमारी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे. उनके नेतृत्व में मामले की जांच चल रही है.
फोटो सोशल मीडिया

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story