सरपंच के घर में बहा खून, युवक ने दो महिलाओं पर की फायरिंग

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले के गांधरा गांव में एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से सरपंच की सास और रिश्ते में लगने वाली भाभी को गोली मार दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची थाना पुलिस व सीआईए-वन की टीम जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जांच में हमलावर की मानसिक परेशानी को घटना का कारण माना जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





