भारत

हनुमान जी की मूर्ति से निकल रहा है खून, जानें क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
4 May 2022 7:36 PM IST
हनुमान जी की मूर्ति से निकल रहा है खून, जानें क्या है पूरा माजरा
x
बड़ी खबर

सतना: जिले के गांव बमुरहिया अजब घटना सामने आई है. यहां एक दावा किया जा रहा है कि हनुमान जी की मूर्ति से खून निकल रहा है. तस्वीर देखने से लग रहा है कि यह पानी से जैसा कुछ है, लेकिन गांव वाले इसे खून बता रहे हैं. इसके दिखने के बाद से मूर्ति के पास ही अखंड मानस पाठ शुरू हो गया है.

हनुमानजी के पैर के पास लाल पानी या यूं कहें खून जैसा कुछ निकल रहा है. यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. ग्रामीण दावा करने लगे कि यह लाल पानी नहीं बल्कि खून है. नागौद तहसील के बमुरहिया मंदिर में स्थित हनुमानजी की मूर्ति से निकल रहे लाल पानी को देखने के बाद ग्रामीणों का हुजूम लग रहा है इलाके में तरह-तरह की बातें हो रही है.
एक्सपर्ट्स का कहना है हनुमान मूर्ति से खून निकलने की बात केवल अंधविश्वास है. जानकारों की मानें तो पोरस स्टोन से बनी मूर्तियों में हल्के-हल्के छेद होते हैं. मूर्तियों में चंदन, सिंदूर आदि लगाया जाता है. उन्हें जल चढ़ाया जाता है तो छेदों से वह अंदर चला जाता है जब ये भर जाते हैं तो धीरे-धीरे लेप और पानी रिसते रहते हैं. देखने लाल पानी जैसा होता है. इसे ही लोग खून समझ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story