भारत

तोहफे के लिए खून...नाबालिग लड़की ने कह दिया- ज्यादा बोलोगे तो तुम्हें मरवा दूंगी

jantaserishta.com
15 April 2025 9:26 AM IST
तोहफे के लिए खून...नाबालिग लड़की ने कह दिया- ज्यादा बोलोगे तो तुम्हें मरवा दूंगी
x
खुद पर भी चलाया चाकू.
दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कैंट इलाके में एक नाबालिग लड़की की एक युवक ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेसी को दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने हत्या से पहले जान से मारने की धमकी भी दी थी.
पुलिस ने बताया कि लड़की की हत्या करने के बाद उसने खुद के पेट में भी चाकू घोंप लिया था. जिससे वह घायल हो गया था. घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, जब वह ठीक हो गया और डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया, तब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पहले कहा था कि जब अमित ने पीड़िता से दूसरे लड़कों से उपहार न लेने के लिए कहा, तो लड़की ने कथित तौर पर कहा, "अगर मैं ले लूं तो तुम क्या कर लोगे? ज्यादा बोलोगे तो तुम्हें मरवा दूंगी." लड़की की इस धमकी से क्रोधित और भयभीत अमित ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया.
लड़की पर यह हमला 6 अप्रैल को किया गया था. जिससे वह घायल हो गई थी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन लड़की की गर्दन और पेट पर चाकू के वार के कारण मौत हो गई, जिसमें उसकी सांस की नली पर भी कट लग गया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story