भारत
खून बहा निर्माणाधीन अपार्टमेंट में, तीन मजदूरों की बेरहमी से हत्या
jantaserishta.com
16 March 2025 10:37 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
एक गंभीर.
बेंगलुरु: बेंगलुरु के सरजापुर में होली के जश्न के दौरान एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें तीन मजदूरों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे और होली के मौके पर शराब पी रहे थे. इसी दौरान आपसी विवाद में हिंसक झड़प हो गई. मजदूरों पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अंसू, 23 वर्षीय राधे श्याम और दीपू के रूप में हुई है, ये सभी बिहार के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि सभी मजदूर एक ही गांव के थे. होली के मौके पर सुबह से शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. मजदूरों ने एक-दूसरे पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला करना शुरू कर दिया. इस दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस को एक शव अपार्टमेंट के गलियारे में पड़ा मिला, जबकि दो शव एक कमरे के अंदर खून से लथपथ मिले. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
इस हत्याकांड में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हैं. बेंगलुरु रूरल एसपी सीके बाबा और एडिशनल एसपी नागेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. जांच के लिए डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर झगड़े की असली वजह क्या थी. शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





