भारत

बहा खून टेलर की दुकान पर, ग्राहक कपड़े देर से मिलने पर भड़का, कैंची से वार

jantaserishta.com
10 April 2025 5:16 PM IST
बहा खून टेलर की दुकान पर, ग्राहक कपड़े देर से मिलने पर भड़का, कैंची से वार
x
आरोपी गिरफ्तार.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ग्राहक कपड़े देर से मिलने पर इतना आग बबूला हो गया कि उसने गुस्से में आकर अपने ही टेलर पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना मंडावर थाना क्षेत्र के खिन्नी गांव की है.
बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल 2025 की सुबह करीब 10 बजे टीकम नाम का ग्राहक अपने सिले हुए कपड़े लेने के लिए सुरेंद्र नाम के टेलर की दुकान पर गया था. वहां दुकान में काम कर रहे टेलर जीशान ने टीकम से थोड़ी देर इंतजार करने को कहा.
टीकम कुछ देर तक दुकान पर खड़ा रहा, लेकिन जब दोबारा कपड़े मांगे तो जीशान ने फिर इंतजार करने को कह दिया. इससे गुस्साए टीकम ने दुकान में रखी कैंची उठाई और जीशान के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.
दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई और जीशान बुरी तरह से घायल हो गया. घटना की जानकारी किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जीशान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
मंडावर थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी टीकम को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story