भारत

प्रखंड प्रमुख के बेटे की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

jantaserishta.com
8 March 2024 5:00 PM IST
प्रखंड प्रमुख के बेटे की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी
x

प्रखंड प्रमुख के बेटे की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है।
पुलिस के मुताबिक, इस्माइलपुर के प्रखंड प्रमुख मालती देवी के पुत्र मिथुन कुमार शुक्रवार को आदर्श थाना के एनएच 31 कुर्सेला रोड के किनारे एक जमीन पर कुछ काम करवा रहे थे। इसी दौरान चेहरे पर मास्क लगाए तीन लोग पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान मिथुन ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन पास के कंटीले तार में उलझ कर गिर गया। वहीं, अपराधियों ने उसे गोली मार दी। बताया जाता है कि आनन-फानन में मिथुन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि पूरे मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गई है। काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अभी तक घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story