भारत

दिन में डिलीवरी बॉय का काम और रात में करता था लूट, मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 Dec 2024 10:54 AM IST
दिन में डिलीवरी बॉय का काम और रात में करता था लूट, मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार
x
पैर में गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया.
नोएडा: नोएडा के थाना फेस-2 में पुलिस और एक बदमाश के बीच 21 दिसंबर की सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई। पकड़े गए बदमाश की पहचान ब्लिंकिट ऐप का सामान डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉय के रूप में हुई है। यह बदमाश दिन में डिलीवरी बॉय बन कर सामान की डिलीवरी करता था और रात में लूट और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 दिसंबर को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस याकूबपुर रेड लाइट पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की बाइक पर सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो वह नहीं रुका और तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने जब बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया तो बाइक सवार सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन की तरफ वाली रोड की तरफ भागने लगा। उसके बाद आगे चलकर गंदे नाले की सर्विस रोड पर दोनो तरफ से अपने आप को घिरता देख वह बाइक छोड़कर भागा और उसने पुलिस टीम पर फायर भी कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायर किया तो पैर में गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक बदमाश की पहचान सुमित गुप्ता (23) जिला बदायूं के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 1 तमंचा .32 बोर, नाल में फंसा 1 खोखा कारतूस .32 बोर, 1 जिंदा कारतूस .32 बोर और 1 काले रंग की बाइक बिना नंबर प्लेट की और चोरी के 3 स्मार्टफोन बरामद हुए हैं। बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है। बदमाश द्वारा एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल से लोगों के मोबाइल फोनों को मौका पाकर चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने बताया दिन में यह ब्लिंकिट ऐप के डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और रात में यह चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story