भारत

पिता के सिर पर सवार हुआ खून, बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला, किस बात पर इतना गुस्सा आया?

jantaserishta.com
15 Jun 2026 11:30 AM IST
पिता के सिर पर सवार हुआ खून, बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला, किस बात पर इतना गुस्सा आया?
x
फैली सनसनी.
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी, जबकि पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राकेश राठौर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद राकेश का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने अपनी पुत्री मुस्कान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. वहीं घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे आगरा रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.
मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अनुज चौधरी ने बताया कि आरोपी राकेश राठौर को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है.
इस घटना के बाद नीलकंठ कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में शोक और दहशत का माहौल है. पड़ोसी और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story