भारत
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: लेटर भेजकर छत पर बुलाया, फिर कर दी हत्या
Shantanu Roy
17 March 2025 12:19 AM IST

x
जांच में किया बड़ा खुलासा
Kota. कोटा। राजस्थान के कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कालारेवा गांव में 13 मार्च की रात 23 वर्षीय प्रीति की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी शैतान को गिरफ्तार कर लिया है। 4 साल का रिश्ता, 1.5 महीने में बदला हत्याकांड में कोटा ग्रामीण SP सुजीत शंकर ने बताया कि प्रीति और शैतान पिछले 4 सालों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन डेढ़ महीने पहले प्रीति की सगाई हो गई, जिसके बाद उसने शैतान से बात करना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर शैतान ने प्रीति को छत पर मिलने बुलाया और गला घोंटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद 3 दिन तक गांव में छिपा रहा आरोपी
हत्या के बाद शैतान फरार हो गया और गांव में ही छिप-छिपकर 3 दिन तक फरारी काटता रहा। पुलिस ने तकनीकी जांच और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
कैसे हुआ हत्या का खुलासा?
13 मार्च की रात शैतान ने एक बच्चे के जरिए प्रीति को छत पर मिलने बुलाया।
उसने कहा कि यह आखिरी मुलाकात होगी।
दोनों के घरों के बीच सिर्फ एक मकान का अंतर था।
रात को छत पर मुलाकात के दौरान शैतान ने प्रीति का गला घोंट दिया।
सुबह 7:30 बजे जब परिजन चाय के लिए प्रीति के कमरे में गए, तो वह नहीं मिली।
छोटे भाई ने छत पर जाकर देखा, तो प्रीति पड़ोसी की छत पर अचेत अवस्था में पड़ी थी।
उसकी गर्दन पर सूजन और पेट व गले पर नाखून के खरोंच के निशान थे।
प्रीति की पारिवारिक स्थिति
प्रीति 10वीं पास थी।
परिवार में चार बहनें और एक भाई हैं।
दो बहनों की शादी हो चुकी थी।
दो महीने बाद प्रीति और उसकी बहन की शादी होनी थी।
पिता खेती करते हैं।
Tagsकोटा हत्या मामलासगाई के बाद हत्याप्रेमी ने गर्लफ्रेंड की हत्याब्लाइंड मर्डर केसपुलिस जांचआरोपी गिरफ्तारराजस्थान अपराध समाचारसिमलिया थानाकालारेवा गांवगला दबाकर हत्याKota murder casemurder after engagementboyfriend kills girlfriendblind murder casepolice investigationaccused arrestedRajasthan crime newsSimaliya police stationKalarewa villagemurder by strangulation
Next Story





