भारत

Blind Murder: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, 15 साल पुराने दोस्त ने बुर्का पहनकर दिया वारदात को अंजाम

SHIDDHANT
5 Jun 2026 11:51 PM IST
Blind Murder: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, 15 साल पुराने दोस्त ने बुर्का पहनकर दिया वारदात को अंजाम
x
हत्या
Kanpur कानपुर: थाना नवाबगंज क्षेत्र में कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज चार दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस में अभियुक्त मोहित द्विवेदी (43) को गिरफ्तार किया है, जो मृतक का करीब 15 साल पुराना मित्र बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सोने की चेन और ब्रेसलेट के लालच में सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने महिला (बुर्का) का वेश धारण किया, ताकि पहचान छिपाई जा सके। यह घटना 30/31 मई 2026 की रात की बताई जा रही है।

डीसीपी सेंट्रल के निर्देशन में गठित 10 पुलिस टीमों ने मामले की जांच की। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मृतक की सोने की चेन और ब्रेसलेट बरामद किए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बुर्का, दुपट्टा, दस्ताने, लेडीज़ बैग, अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया और पहचान छिपाने के लिए पूरी तैयारी की थी। मामले के खुलासे को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस आयुक्त ने जांच टीम को ₹50,000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story