भारत

नेत्रहीन मां के साथ दुष्कर्म, सगा बेटा बना हैवान

jantaserishta.com
3 Oct 2024 5:13 AM GMT
नेत्रहीन मां के साथ दुष्कर्म, सगा बेटा बना हैवान
x
रिश्तों को कर दिया तार-तार.
बाजपुर: एक गांव में 25 वर्षीय बेटे पर बुजुर्ग और दृष्टिहीन मां के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस का कहना है कि सोमवार देर रात मां की चीख सुन पहुंचे बड़े बेटे ने मां को बचाया। पुलिस ने बड़े बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया है। यह शर्मनाक मामला उधमसिंहनगर जिले के सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र में सामने आया है। पुलिस के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग दृष्टिहीन महिला अपने दो बेटों के साथ रहती है।
सोमवार की देर रात करीब एक बजे उसके बड़े बेटे को मां के चीखने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसने जाकर देखा तो वह दंग रहा गया। आरोप है कि छोटा भाई बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
इस पर उसने बमुश्किल मां को बचाया। साथ ही उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं उसके बड़े बेटे ने अपने आरोपी भाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि जैसे ही पुलिस को मामले की सूचना मिली पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसको न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
तीन वर्ष पूर्व आरोपी के बड़े भाई का देहांत हो गया था। परिजनों ने आरोपी का विवाह उसकी भाभी से करा दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में लड़ाई झगड़ा करता था, जिससे तंग आकर करीब तीन माह पूर्व उसकी पत्नी मायके चली गई थी। परिजनों को भी यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसी हरकत कर सकता है।

Next Story