भारत

भारत में इजरायल दूतावास के पास ब्लास्ट, धमाके से सहमे लोग, देखें VIDEO

jantaserishta.com
29 Jan 2021 6:11 PM IST
भारत में इजरायल दूतावास के पास ब्लास्ट, धमाके से सहमे लोग, देखें VIDEO
x

दिल्ली में इजरायल के दूतावास के पास धमाका हुआ है. ब्लास्ट में 4 से 5 कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है. दिल्ली पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि विस्फोट फुटपाथ के पास हुआ है. 4 से 5 कारों के शीशे टूट गए हैं.

धमाका इजरायली दूतावास से 150 मीटर की दूरी पर हुआ है. दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. बता दें कि इजरायल का दूतावास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story