भारत

बिजली ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, 4 झुलसे, VIDEO

jantaserishta.com
28 Feb 2023 9:14 AM IST
बिजली ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, 4 झुलसे, VIDEO
x
मचा हड़कंप.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी इलाके में एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ है। जिसके चलते 4 लोग बुरी तरीके से झुलस गए हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। ब्लास्ट होने से आसपास अफरातफरी का मौहल बन गया था। स्थानीय लोगो ने खुद ही आग पर काबू पाया है। पुलिस बल मौके पर है। ये घटना दादरी थाना क्षेत्र के दौलत राम मार्केट में हुई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत दौलतराम मार्केट रोड पर बर्फ फैक्ट्री के सामने रखे ट्रांसफार्मर के फटने से राहगीर 1. जाहिद 2. आमिर 3. रंजीत 4. असादुदीन शेख बुरी तरह से झुलस गए हैं। बताया जा रहा है की ट्रांसफार्मर का तेल काफी दिनों से रिस रहा था। आज शाम 4 बजे के आसपास तेल बहुत जायदा गरम होने के चलते ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया।मौके पर एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार प्रथम व एसीपी -2 ग्रेटर नोएडा मौजूद है। प्रकरण की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
आसपास के लोगों का कहना है कि काफी दिनों से ट्रांसफार्मर के अंदर जो तेल मौजूद था। उसमें रिसाव हो रहा था और गर्मी ज्यादा तेज होने की वजह से लोगों के घरों में पंखे और अन्य सामान चलने लगे जिसकी वजह से इस पर लोड ज्यादा पढ़ने लगा और यह उसका तेल बहुत ज्यादा गर्म होकर यह अचानक फट गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story