भारत

पीओपी मूर्ति फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत और 1 जख्मी, हुआ ये हादसा

jantaserishta.com
5 Nov 2021 10:48 AM IST
पीओपी मूर्ति फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत और 1 जख्मी, हुआ ये हादसा
x
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हैदराबाद: हैदराबाद में एक पीओपी मूर्ति फैक्ट्री में धमाका हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, 1 जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि गुरुवार को दिवाली के दिन फैक्ट्री में पटाखे चलाते वक्त ये हादसा हुआ. हादसा हैदराबाद के चट्रीनाका थाना क्षेत्र के कांदिकल गेट के पास हुआ. पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री में 5 लोग दिवाली मना रहे थे. वे पटाखे चला रहे थे. तभी ये हादसा हो गया. हादसे में विष्णु और जगननाथ की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक प बंगाल के रहने वाले हैं. यहां हैदराबाद में वे फैक्ट्री में काम करते थे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है.
हैदराबाद में आतिशबाजी के दौरान अलग अलग घटनाओं में 30 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. इन लोगों को सरोजिनी देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये सभी लोग पटाखे चलाते वक्त जख्मी हुए हैं. बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर बच्चे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story