भारत

मोबाइल के कैमरे बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 घायल

jantaserishta.com
14 Jun 2023 10:45 AM IST
मोबाइल के कैमरे बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 घायल
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में मोबाइल का कैमरा बनाने वाली एक कंपनी के फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया जिसमें 2 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों श्रमिक फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान ओवन में कैमरे की टेस्टिंग कर रहे थे। तभी एक ओवन का गेट खुला रह गया। गेट पूरी तरह से बंद नहीं होने की वजह से अधिक गर्म होने पर तेज आवाज में ब्लास्ट हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन कोतवाली क्षेत्र स्थित क्यूटेक फैक्ट्री में बुधवार को ओवन फटने से ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो श्रमिक हरीश और चंद्र प्रकाश घायल हो गए। क्यूटेक चीन की फैक्ट्री है। इसमें ओप्पो और वीवो के मोबाइल के कैमरे बनाए जाते हैं। कैमरे बनने के बाद उनको ओवन में रखकर टेस्टिंग की जाती है कि कैमरे अधिकतम कितनी गर्मी बर्दाश्त कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में करीब 100 से अधिक ओवन लगे हुए हैं। दोनों श्रमिक फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान ओवन में कैमरे की टेस्टिंग कर रहे थे तभी एक ओवन का गेट खुला रह गया। गेट पूरी तरह से बंद नहीं होने की वजह से अधिक गर्म होने पर तेज आवाज में ब्लास्ट हुआ और दोनों श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story