भारत

सिलेंडर से भरे ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट, धमाके की आवाज सुनकर दहशत में आए लोग

jantaserishta.com
29 Jun 2023 10:07 AM IST
सिलेंडर से भरे ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट, धमाके की आवाज सुनकर दहशत में आए लोग
x
देखें LIVE वीडियो.
टिहरी: गुरुवार सुबह 7 बजे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण ब्लास्ट हुआ। इसकी आवाज सुन लोग दहशत में आ गए। श्रीनगर- टिहरी मोटर मार्ग पर गुरुवार सुबह कांडीखाल के समीप गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कीर्तिनगर से फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम को मौके को भेजा गया है। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है ट्रक में आग लगने से 10 से 12 सिलेंडर फट गए कई सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। मौके पर पुलिस टीम को तैनात किया गया है। सिलेंडर फटने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलेंडर हवा में उड़कर ब्लास्ट हो रहे थे। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक गैस सिलेंडर लेकर श्रीनगर से टिहरी की ओर आ रहा था। कांडीखाल के समीप गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया है। ट्रक में सिर्फ चालक था, उसने भागकर जान बचाई। ट्रक में आग लगने से टिहरी - श्रीनगर कांडीखाल के पास बंद है। ब्लास्टिंग से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। उधर, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को सूचना देने पर हाइवे खोलने की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक में आग लगने की कुछ देर बाद बारिश होने से आग बुझ गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story