भारत

केमिकल कंपनी में ब्लास्ट: 5 कर्मचारियों की मौत, दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, सहमे लोग

jantaserishta.com
11 April 2022 8:59 AM IST
केमिकल कंपनी में ब्लास्ट: 5 कर्मचारियों की मौत, दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, सहमे लोग
x
एक केमिकल कंपनी में बड़ा हादसा हो गया.

Gujarat Bharuch Blast: गुजरात के भरूच की एक केमिकल कंपनी में बड़ा हादसा हो गया. इसमें कंपनी के 5 कर्मचारियों की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद कंपनी का एक कर्मचारी लापता है, जिसे ढूंढने का काम जारी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के पीछे की वजह की जांच करनी शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक धमाका भरूच के दहेज की ओम ऑर्गेनिक केमिकल कंपनी में रविवार देर रात हुआ. हादसा इतना भीषण था कि कंपनी में काम कर रहे 5 कर्मचारियों की इसकी चपेट में आने से मौत हो गई. धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई. ब्लास्ट के बाद से एक कर्मचारी गायब बताया जा रहा है, जिसकी आसपास तलाश की जा रही है.
भरूच की केमिकल कंपनियों में हादसे का यह पहला केस नहीं है. इससे पहले भी यहां कंपनियों में ब्लास्ट के मामले सामने आते रहे हैं. इससे पहले 23 फरवरी 2021 को जीआईडीसी की केमिकल कंपनी यूपीएल-5 के प्लांट में धमाके के साथ आग लग गई थी. आग की चपेट में आने के कारण 24 लोग घायल हो गए थे. धमाका इतना प्रचंड था कि उसकी आवाज 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी. धमाके के कारण आसपास के गांव भूकंप जैसा महसूस हुआ था. कुछ गांव में लोग घर से बाहर निकल गए थे. घायलों को भरूच और वडोदरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story