भारत

बंदूक की टेस्टिंग के दौरान ब्लास्ट, दो लोग हुए घायल

jantaserishta.com
7 Oct 2021 6:00 AM IST
बंदूक की टेस्टिंग के दौरान ब्लास्ट, दो लोग हुए घायल
x
पढ़े पूरी खबर

एक घटना में तमिलनाडु के तिरुवेरुम्बुर में ऑर्डनेंस फैक्ट्री में दो लोग घायल हो गए। प्रकाश (42) और अलाकेसन (57) के रूप में दोनों की पहचान हुई है. दोनों फैक्ट्री में बंदूक की टेस्टिंग कर रहे थे, जिसके बाद उसमें विस्फोट हो गया और दोनों घायल हो गए.

इस फैक्ट्री में कई तरह की बंदूकें बनाई जाती हैं और सरकारी एजेंसियों, पुलिस, सेना और स्पेशल फोर्सेस को उनकी सप्लाई की जाती है. सभी बंदूकों को सप्लाई करने से पहले उन्हें चेक करना जरूरी होता है.
जब बुधवार को प्रकाश और अलाकेशन बंदूकों को फायर करके चेक कर रहे थे, तभी उसमें विस्फोट हो गया. इस ब्लास्ट में दोनों घायल हो गए गए. फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य लोगों ने दोनों को नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर इलाज चल रहा है.
पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई और वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य स्टाफ के साथ पूछताछ करके मामले की और जानकारी इकट्ठा करने में लगी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story