भारत

ब्लास्ट! शादी के तोहफे की मदद से हत्या की साजिश? मची अफरातफरी, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
18 May 2022 5:52 PM IST
ब्लास्ट! शादी के तोहफे की मदद से हत्या की साजिश? मची अफरातफरी, जानें पूरा मामला
x

नवसारी: शादी में मिला तोहफा गुजरात के एक परिवार के लिए बहुत खतरनाक साबित हुआ. विवाह समारोह में मिले गिफ्ट पैकेट को खोलते समय हुए ब्लास्ट में नवविवाहित युवक समेत उसका भतीजा बुरी तरह जख्मी हो गया. दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घायल दूल्हे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

आज तक की खबर के मुताबिक यह पूरा मामला नवसारी जिले के वंसदा तालुका स्थित मीठांबरी का है. इस गांव में बीते 12 मई को एक शादी हुई थी. जहां तमाम मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन को उपहार भेंट किए थे. बीते मंगलवार को ही नवविवाहित लतेश गावित ने फुर्सत के पलों में घर पर इन्हीं तोहफों को बारी-बारी देखना शुरू किया. इसी बीच, उपहार स्वरूप मिले एक टेडी बियर में जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे में दूल्हा समेत उसका 3 साल का भतीजा बुरी तरह झुलस गए.
विस्फोट की तीव्रता की भयावहता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि युवक लतेश की आंख पूरी तरह से डैमेज हो गई जबकि उसके बाएं हाथ की कलाई हाथ से जुदा हो गई और ऊपरी शरीर भी जल गया. इलाज के लिए घायल को नवसारी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही दूल्हे के जख्मी भतीजे जियास पंकज का भी वंसदा के एक अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है.
दूल्हे के ससुर ने बताया कि उनकी बेटी सलमा की शादी 12 मई को लतेश गावित के हुई थी. उस दौरान सलमा की बड़ी बहन के एक्स बॉयफ्रेंड यानी पूर्व प्रेमी राजू धसनुख पटेल ने एक आशा वर्कर के हाथ एक टेडी बियर जैसा इलेक्ट्रॉनिक्स गिफ्ट भेजा था. आज मंगलवार के दिन सुबह जब शादी में मिले सभी गिफ्ट को लतेश देख रहे थे, तभी एक बड़ा धमाका हुआ.
इस पूरे घटनाक्रम में तोहफा भेजने वाला राजू धनसुख पटेल संदेह के घेरे में है. पुलिस को अंदेशा है कि राजू धनसुख पटेल का सलमा के साथ भी पहले से प्रेम संबंध था. लेकिन लड़की ने दूसरे युवक से शादी कर ली. इसी खुन्नस में बदले की भावना से आरोपी ने वारदात अंजाम दिया है. फिलहाल वंसदा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story