भारत
फुटपाथ से चोरी हुए थे कंबल, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा
jantaserishta.com
13 Dec 2022 11:50 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
चिकित्सक अपने अस्पताल के तीन कर्मचारियों के साथ फरार हो रहा था.
भरतपुर: इंसान कितना भी पढ़ा लिखा हो और पैसे वाला हो लेकिन यदि वह बेईमान है तो एक दिन वह सलाखों के पीछे पहुंच जाता है. ऐसा ही मामला राजस्थान के भरतपुर शहर में सामने आया है, जब सड़क किनारे कमल बेच रहे लोगों के दुकान से 8 कंबल चोरी कर एक निजी अस्पताल का चिकित्सक अपने अस्पताल के तीन कर्मचारियों के साथ फरार हो रहा था.
तभी पीछा कर पुलिस ने चिकित्सक सहित अस्पताल के तीन अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना 11 दिसंबर की देर रात्रि की है, जब मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित सारस चौराहे के पास जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे के किनारे कंबल बेचने वाले लोगों ने त्रिपाल डालकर दुकान लगा रखी थी.
यह दुकानदार सर्दी के मौसम में सड़क किनारे अपनी दुकान लगाकर कंबल बेचते हैं, लेकिन एक निजी अस्पताल में तैनात चिकित्सक शैलेंद्र शर्मा, अपने अस्पताल के कर्मचारियों दीपक और राहुल एवं एक नाबालिक के साथ मिलकर सड़क किनारे लगी कंबल की दुकान त्रिपाल फाड़कर 8 कंबल चुराकर फरार हो गए थे.
सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई और पीछा कर कंबल लेकर भाग रहे चिकित्सक और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया. अस्पताल के चिकित्सक को अच्छी तनख्वाह मिलती है. उसके बावजूद भी कंबल चोरी करने को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिलहाल चिकित्सक से पूछताछ की जा रही है.
मथुरा गेट थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि देर रात्रि को सूचना मिली थी कि सारे चौराहे के पास सड़क किनारे कंबल बेचने की दुकान से कुछ लोग कंबल चोरी कर फरार हो गए हैं, पुलिस ने नाकाबंदी कर उनका पीछा किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, चोरी करने वालों में एक चिकित्सक भी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





