भारत

'ब्लेड कांड' का खुलासा, खुद को घायल कर रचा 'हमले का नाटक'

jantaserishta.com
4 Oct 2025 4:13 PM IST
ब्लेड कांड का खुलासा, खुद को घायल कर रचा हमले का नाटक
x
प्राइवेट पार्ट पर हमला.
नरसिंहपुर: नरसिंहपुर जिले में एक युवक पर हुए कथित हमले के मामले में पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. युवक ने नकाबपोश बदमाशों के हमले की झूठी कहानी गढ़ी थी, जबकि असलियत यह है कि उसने मानसिक तनाव और अवसाद में आकर खुद को घायल किया था.
दरअसल, गांगई निवासी युवक के भाई ने कुछ दिन पहले पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात 10 बजे एनटीपीसी रोड पर कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने बसंत पर हमला किया है. गाडरवारा अस्पताल पहुंचने पर घायल युवक ने बताया था कि मोटरसाइकिल और कार सवार 4-5 लोगों ने उसे रोका, मुंह पर कपड़ा बांधा, घसीटा और जान से मारने की नीयत से उसके प्राइवेट पार्ट और जांघ पर चाकू से हमला किया. इसी बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था.
हालांकि, पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो सच्चाई सामने आई. पुलिस ने बताया कि युवक लंबे समय से शारीरिक कमजोरी और बीमारी से जूझ रहा था और इसी वजह से वह मानसिक तनाव और अवसाद (Depression) में था.
घटना वाले दिन वह खुद ब्लेड लेकर एनटीपीसी रोड पहुंचा और अपने प्राइवेट पार्ट एवं जांघ पर वार कर खुद को घायल कर लिया. इसके बाद उसने अपने भाई को फोन किया और झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की.
पुलिस जांच में साफ हुआ कि कथित हत्या का प्रयास सिर्फ एक मनगढ़ंत कहानी थी. असलियत यह कि युवक मानसिक तनाव और शारीरिक कमजोरी से परेशान होकर खुद को घायल कर बैठा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story