भारत

ब्लैकमेलिंग का रैकेट पकड़ाया: नेता से लेकर सरकारी अधिकारी को बनाया निशाना, बिना कपड़ों वाली लड़की को...

jantaserishta.com
22 Sept 2021 12:40 PM IST
ब्लैकमेलिंग का रैकेट पकड़ाया: नेता से लेकर सरकारी अधिकारी को बनाया निशाना, बिना कपड़ों वाली लड़की को...
x

DEMO PIC

पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता म‍िली है.

श्रीगंगानगर: आपके मोबाइल पर कोई अनजान वीडियो कॉल आता है और आप उसे उठा लेते हैं तो फंस जाते हैं. यह कहानी अब आम हो गई है. ब्लैकमेलिंग का यह रैकेट पूरे राजस्थान में फैला है. वीडियो कॉल पर बिना कपड़े में लड़की को देखते हुए आपकी तस्वीर खींच ली जाती है और ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो जाता है.

राजस्थान के श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर में पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता म‍िली है. अब तक सैकड़ों लोगों को हनीट्रैप का शिकार बनाने वाले गिरोह तक रामसिंहपुर पुलिस ट्रैप बिछाकर पहुंची है.
पुलिस थाना अधिकारी सुरजीत कुमार ने कहा कि श्रीगंगानगर जिले में पुलिस के लिए यह गिरोह बड़ा सिरदर्द बन चुका था. यहां हनीट्रैप गिरोह चल रहा था. श्री करनपुर, रायसिंहनगर, श्री विजयनगर में सैकड़ों लोग इस गिरोह का शिकार हो चुके हैं लेक‍िन लोकलाज की वजह से पुलिस तक नहीं पहुंच रहे थे.
लाखों रुपये की वसूली
सरकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों को जाल में फंसाकर शिकार बनाया जाता था. महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो बना कर लाखों रुपये की वसूली की जाती थी.
बीकानेर के भूमि विकास बैंक मैनेजर इफ्तकार अहमद के अपहरण के बाद पुल‍िस हनीट्रैप गिरोह तक पहुंची. इफ्तकार अहमद के फोन से हनीट्रैप गिरोह के लोग फिरौती मांग रहे थे. इस मामले में एक महिला सहित 4 लोगों कर गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story