भारत

ब्लैकमेलिंग: मकान मालिक नाबालिग लड़की का करता रहा रेप, प्रेमी से बात करते पकड़ा

jantaserishta.com
3 March 2022 1:21 PM IST
ब्लैकमेलिंग: मकान मालिक नाबालिग लड़की का करता रहा रेप, प्रेमी से बात करते पकड़ा
x
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

लखनऊ: लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे मकान मालिक को गिरफ्तार किया है, जो नाबालिग का शारीरिक शोषण कर रहा था. आरोपी ने किशोरी को अपने बॉय फ्रेंड से बात करते हुए पकड़ लिया और उसके पापा से बताने के नाम पर शारीरिक शोषण कर रहा था. परेशान युवती ने खुदकुशी करने जा रहे थी, जिसके बाद उसने परिजनों की मदद से मुकदमा दर्ज करवाया.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के गोमती नगर थाने की रहने वाली पीड़िता अपने बॉय फ्रेंड से बात कर रही थी. इस दौरान मकान मालिक अतुल तिवारी ने पीड़िता को पकड़ लिया, जिसके बाद घर पर पापा-मम्मी को बताने के बात कह कर ब्लैकमेल करने लगा और रोज शारिक शोषण के लिए बुलाने लगा.
आरोपी ने पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल किया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. वह लगातार शारिक शोषण करता जा रहा था. आरोपी की ब्लेकमलिंग से परेशान होकर पीड़िता खुदखुशी करने जा रही थी, हालांकि परिजनों को पता चलने पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
एसीपी गोमती नगर स्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक,आरोपी अतुल तिवारी यूनिजा हेल्थ केयर मेडिकल कंपनी में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड का जोनल मैनेजर है और पीड़ता का मकान मालिक है, वह किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था और उसके साथ दुष्कर्म भी किया, पुलिस ने मुकदमा लिख कर आरोपी को जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story