भारत

ब्लैकमेलिंग का खेल: सांसद साध्वी को वीडियो कॉल कर लड़की उतारने लगी कपड़े, जानें क्या है ये स्कैम और आप कैसे रहें सेफ?

jantaserishta.com
8 Feb 2022 4:26 PM IST
ब्लैकमेलिंग का खेल: सांसद साध्वी को वीडियो कॉल कर लड़की उतारने लगी कपड़े, जानें क्या है ये स्कैम और आप कैसे रहें सेफ?
x
WhatsApp के जरिए किया जाता है वीडियो कॉल.

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा को वीडियो कॉल के बाद ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई. पहले उनको एक लड़की का वीडियो कॉल आता है. वीडियो कॉल पर लड़की साध्वी प्रज्ञा के सामने अपने कपड़े उतारने लगती है. जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया लेकिन वो लड़की उनको फोन करके वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देने लगती है.

इस घटना के बाद सांसद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है. साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है. ऐसे केस हाल के दिनों में काफी बढ़ गए हैं जहां अनजान नंबर से लोगों को वीडियो कॉल्स आते हैं और वीडियो कॉल करने वाली लड़की कॉल के दौरान अपने कपड़े उतारने लगती है.
इस कॉल को रिकॉर्ड भी कर लिया जाता है. चूंकि वीडियो कॉल में यूजर का भी चेहरा आ जाता है इस वजह से कॉल करने वाली लड़की फिर कॉल करके यूजर को ब्लैकमेल करने लगती है. वीडियो सोशल मीडियो पर पोस्ट ना करने के बदले वो पैसे की डिमांड करती है.
कई यूजर्स इस जाल में फंस जाते हैं और बदनामी के डर से पैसे देने लगते हैं. कोरोना के बाद इस मामले में काफी बढ़ोतरी हुई है. इसके लिए पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की मदद ली जाती है. WhatsApp के जरिए स्कैमर्स वीडियो कॉल करते हैं.
इस तरह के केस को Sextortion कहा जाता है. जहां यूजर को रैंडम नंबर से वीडियो कॉल आता है और वीडियो कॉल करने वाली लड़की अपने कपड़े उतारने लगती है. हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसे केस में वीडियो को कही पोस्ट नहीं किया जाता है.
बहुत कम चांस होता है कि अगर आपने ब्लैकमेलर को पैसे नहीं दिए तो वो वीडियो किसी सोशल मीडिया नेटवर्क पर पोस्ट किया जाएगा क्योंकि इससे ब्लैकमेलर के भी फंसने के चांस बढ़ जाते हैं. ऐसे केस में बचने के लिए किसी अनजान नंबर के वीडियो कॉल रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट ना करें.
लेकिन, काम की वजह से अगर आपकी मजबूरी है वीडियो कॉल उठाना तो अनजान कॉल को उठाते समय अपने कैमरे को बंद रखें. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो ब्लैकमेलर को पैसे देने की जगह तुरंत साइबर पुलिस या थाने में शिकायत दर्ज करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story