भारत

युवती को ब्लैकमेल कर गैंगरेप, रूह कंपा देगी ये वारदात

jantaserishta.com
26 May 2026 8:22 AM IST
युवती को ब्लैकमेल कर गैंगरेप, रूह कंपा देगी ये वारदात
x

सांकेतिक तस्वीर

FIR दर्ज.
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां सुगौली थाना इलाके में अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई युवती के साथ इस हैवानियत को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि युवती यहां अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी। उसी वक्त चार लोगों ने युवती और युवक को दबोच लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन लड़कों ने पहले जबरन युवक और युवती का गंदा वीडियो बनाया। इसके बाद इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर इन लोगों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने इस मामले में अपने परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद थाने में केस दर्ज कराया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक. इधर पुलिस ने इस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी कर दो आरोपियों को पहले पकड़ा। इसके बाद इनकी निशानदेही पर इनके 3 अन्य साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा है।
इधर घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल के पास से पुख्ता सबूत जुटाए हैं। रिपोर्ट के मुताबकि, पुलिस का कहना है कि स्पीडी ट्रायल चलाकर पीड़िता को पूर्ण न्याय दिलवाने की कोशिश की जाएगी। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि इस वारदात के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हैं। लोग सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया था।
एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार और थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर रातभर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। जिसके बाद पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story