भारत

युवकों ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, किसी लड़की के साथ ऐसा अन्याय नहीं होना चाहिए कहकर पीड़िता ने दी जान

jantaserishta.com
6 Sept 2023 3:51 PM IST
युवकों ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, किसी लड़की के साथ ऐसा अन्याय नहीं होना चाहिए कहकर पीड़िता ने दी जान
x
प्राइवेट वीडियो को लेकर दो लड़कों द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के बाद एक 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली है।
दावणगेरे: कर्नाटक के दावणगेरे जिले के जगलुरु में प्राइवेट वीडियो को लेकर दो लड़कों द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के बाद एक 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली है। पीड़िता पीयूसी में पढ़ने वाली एक कॉलेज छात्रा थी। उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। यह घटना 28 अगस्त को हुई और बुधवार को अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि कॉलेज जाने के दौरान दोनों आरोपी लड़कों की उससे दोस्ती हुई। आरोपियों ने उसे खाने में नशीला पदार्थ दिया और जब वह बेहोश हो गई तो उन्होंने उसका अश्लील वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। बाद में वे दोनों उसे वीडियो वायरल करने की लगातार धमकी देते रहे। लड़की के माता-पिता ने पुलिस से भी शिकायत की थी।
आरोपी उसके घर आते और पीड़िता को अपने साथ चलने के लिए कहते। प्रताड़ना से परेशान होकर लड़की ने आत्मदाह कर लिया। लड़की ने मरने से पहले अस्पताल में एक वीडियो बयान दर्ज करवाया, जिसमें उसने कहा कि उसकी तरह किसी अन्य लड़की के साथ ऐसा अन्याय नहीं होना चाहिए।
उन्होंने पुलिस से भी गुहार लगाई कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वीडियो में लड़की ने कहा कि यह सभी बुरी मानसिकता वाले लोगों के लिए एक सबक होना चाहिए। आंसुओं के साथ न्याय की गुहार लगाती पीड़ित लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जगलुरु पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story