भारत
ब्लैकमेल: बच्ची के साथ दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को दबोचा
jantaserishta.com
27 Sept 2022 6:19 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ मकई के खेत में काम कर रही थी।
लातेहार: लातेहार जिले के बालूमाथ में ग्रामीणों ने हरिजन टोला निवासी मोहन राम की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मोहनराम पर आरोप है कि उसने एक 14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद आरोपी बच्ची का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। बीती रात भी उसने बच्ची को ब्लैकमेल कर बलात्कार की कोशिश की।
इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया। गंभीर रूप से घायल आरोपी को पुलिस ने बालूमाथ में प्राथमिक इलाज करवाने के बाद पुलिस कस्टडी में ही बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया। लड़की की मां ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर कहा है कि लगभग एक माह पूर्व वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ मकई के खेत में काम कर रही थी।
इसी बीच मोहन राम मोटरसाइकिल से पहुंचा और कहा कि तुम्हारी दुकान में कोई नहीं है। तुम्हारे पापा बुला रहे हैं। मोहन राम नाबालिग को दुकान नहीं ले जाकर सुनसान कमरे में ले गया। वहां जबरन बलात्कार किया और अश्लील फोटो बनाई। आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को बताओगी तो यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देंगे। उसके बाद मोहन राम लगातार अश्लील फोटो का भय दिखाकर अवैध संबंध बनाने लगा। इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





