भारत

अग्निशमन अधिकारी को किया गया ब्लैकमेल, रिश्तेदार निकला आरोपी

jantaserishta.com
10 July 2022 8:00 AM IST
अग्निशमन अधिकारी को किया गया ब्लैकमेल, रिश्तेदार निकला आरोपी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/पीटीआई

नागपुर: नागपुर पुलिस ने 27 वर्षीय व्यक्ति को नागपुर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक करोड़ रुपये नहीं देने पर अधिकारी को निजी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था। आरोपी अमित सोनी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का निवासी है। मामले में उसकी पत्नी को भी सह-आरोपी बनाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार है।

अधिकारी ने कहा, "सोनी ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी से यह कहते हुए संपर्क किया था कि उनके पास उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें हैं, जो उन्होंने उसकी (सोनी की) पत्नी को भेजी थीं। सीएफओ के परिवार के सदस्यों और दोस्तों के बीच उन्हें शेयर नहीं करने के बदले एक करोड़ रुपये की मांग की थी।"
बातचीत के बाद सोनी ने 70 लाख रुपये में समझौता किया और पीड़ित से पहली किस्त के रूप में 28 लाख रुपये स्वीकार करने पर सहमत हुआ। सोनी के लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित ने अपराध शाखा का दरवाजा खटखटाया।
सोनी को पुलिस ने शुक्रवार को नागपुर के सदर इलाके में एक रेस्तरां में पीड़ित से रकम लेने के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि सोनी और उसकी पत्नी के खिलाफ सदर थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जबरन वसूली के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story