भारत

ब्लैकमेल केस: महिला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
11 Oct 2022 8:42 AM IST
ब्लैकमेल केस: महिला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
हरिद्वार: अध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पंड्या के खिलाफ छत्तीसगढ़ की युवती से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की साजिश में शामिल थी। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
इस मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। छत्तीसगढ़ निवासी युवती ने साल 2021 में नई दिल्ली के विवेक विहार थाने में पंड्या के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। केस हरिद्वार ट्रांसफर होने के बाद एसआईटी ने इसकी जांच की। जांच में आरोप झूठे पाए जाने पर कोर्ट ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट पर दोबारा जांच के आदेश दिए थे।
जिसमें खुलासा हुआ कि शांतिकुंज के ही कुछ पूर्व सेवादारों ने साजिश रचते हुए युवती से झूठे आरोप लगवाए थे। तब पुलिस ने शांतिकुंज के पूर्व सेवादार मनमोहन, हरगोविन्द, तोषण साहू, चन्द्रकला साहू, सुनीता शर्मा को गिरफ्तार किया था। तोषण साहू की पत्नी हेमलता फरार चल रही थी। एसओ खानपुर अरविंद रतूड़ी ने बताया कि उसे बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story