मैट्रिमोनियल साइट पर लड़कियों को फंसाकर ब्लैकमेल, युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट पर लड़कियों को फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसा उगाही करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम साहिल सचदेवा है जो सहारनपुर के शास्त्री पार्क इलाके का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक आरोपी साहिल बेहद पढ़ा लिखा है. इसने सहारनपुर यूपी से बीटेक किया हुआ है. उसके बाद इसने पंजाब के जालंधर से एमबीए की पढाई भी की है. आरोपी साहिल ने एक मेट्रीमोनियल साइट पर शादी के लिए अपना प्रोफाइल डाला हुआ था. वहीं से ये लड़कियों को शादी का झांसा देता और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





