भारत
प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल: युवती की खुदकुशी का मामला गरमाया, विरोध में बाजार रहे बंद
jantaserishta.com
10 Oct 2023 2:46 PM IST

x
हिंदूवादी संगठन सड़क पर आ गए हैं और उनके आह्वान पर मंगलवार को बाजार बंद रहा।
हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पड़ोसी के प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने से तंग आकर एक युवती की आत्महत्या का मामला गरमा गया है। हिंदूवादी संगठन सड़क पर आ गए हैं और उनके आह्वान पर मंगलवार को बाजार बंद रहा।
बताया गया है कि हरदा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय युवती को पड़ोस में रहने वाले साजिद अंसारी नामक व्यक्ति ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसका एक अश्लील वीडियो बनाने के साथ उसे वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपए की डिमांड की। इतना ही नहीं उसका अपहरण कर सामूहिक बलात्कार और जान से मारने की भी धमकी दी। युवती इतनी परेशान हो गई कि उसने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली।
बताया गया है कि इस मामले में पुलिस के हाथ जो सुसाइड नोट लगा है, उसमें युवती ने परेशान किए जाने का ब्योरा दिया है, साथ ही आरोपी द्वारा उसे किस तरह परेशान किया गया इसका भी जिक्र है।
जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और साजिद को हिरासत में ले लिया है। इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने हरदा में बाजार बंद का आह्वान किया, जिसके चलते शहर के कई हिस्सों के किराना बाजार, कपड़ा बाजार, कसेरा बाजार, गणेश चौक क्षेत्र, नई सब्जी मंडी बाजार, नया बाजार की दुकान बंद रही। चाय-पान की दुकानों पर भी ताले लटके रहे।
Tagsहरदाहरदा पुलिसमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश पुलिसखुदकुशीHardaHarda PoliceMadhya PradeshMadhya Pradesh PoliceSuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





