
x
Noida नोएडा: थाना बादलपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बिना नंबर की काली थार गाड़ी ने पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद भुगतान किए बिना फरार होकर हड़कंप मचा दिया। आरोपी चालक ने पीछा कर रहे पेट्रोल पंप कर्मी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बादलपुर, दादरी और जारचा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी कट के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर बिना नंबर की थार गाड़ी पहुंची। चालक ने गाड़ी में डीजल फुल टैंक भरवाया, लेकिन भुगतान किए बिना ही वाहन को तेज रफ्तार में दादरी बाईपास की ओर भगा दिया।
यह देख पंप पर तैनात सेल्समैन कुलदीप शर्मा (पुत्र नरेंद्र शर्मा), निवासी दादरी, अपनी मोटरसाइकिल से थार का पीछा करने लगा। दादरी बाईपास पर कोट चौकी क्षेत्र में कुलदीप ने थार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी चालक ने वाहन नहीं रोका। इसी दौरान तेज रफ्तार थार से मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे कुलदीप सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कई अन्य मोटरसाइकिल सवारों को भी टक्कर मारी। आरोप है कि वह घायल सेल्समैन को कुछ दूरी तक घसीटता भी ले गया। घटना की सूचना मिलते ही बादलपुर, दादरी और जारचा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस टीमों ने लगभग 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद थार को पकड़ लिया। आ
रोपी की पहचान हर्ष पुत्र मनोज, निवासी ग्राम जोली, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे वाहन सहित हिरासत में ले लिया है। घायल सेल्समैन कुलदीप शर्मा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार उनकी स्थिति अब सामान्य है। पूरी घटना पेट्रोल पंप और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। थाना बादलपुर पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tagsग्रेटर नोएडाथाना बादलपुरपेट्रोल पंप चोरीबिना नंबर गाड़ीथारदादरीजारचा पुलिसघायल कर्मचारीकुलदीप शर्माहर्ष जोलीसड़क हादसाएनटीपीसी कट10 किलोमीटर पीछागिरफ्तारसीसीटीवीFIRकानून कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





