भारत

ब्लैक फंगस ने एक बार फिर बढ़ाई चिंता...'रेयर केस' आया सामने, दो मरीजों की छोटी आंत में मिला म्यूकरमाइकोसिस

jantaserishta.com
22 May 2021 5:05 PM IST
ब्लैक फंगस ने एक बार फिर बढ़ाई चिंता...रेयर केस आया सामने, दो मरीजों की छोटी आंत में मिला म्यूकरमाइकोसिस
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: कोरोना (Coronavirus) से अभी छुटकारा मिला नहीं है इस बीच म्यूकरमाइकोसिस ब्लैक फंगस (Black Fungus) ने चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ब्लैक फंगस का 'रेयर केस' सामने आया है. दो मरीजों में छोटी आंत (small intestine) में म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस पाया गया है. डॉक्टर भी इस केस को अपने आप में नए तरह का मामला मान रहे हैं.

डॉक्टर मान रहे 'रेयर केस'

जिन दो मरीजों में ब्लैक फंगस (Black Fungus) पाया गया है उनमें एक व्यक्ति 58 साल के हैं जबकि दूसरे 68 साल के, दोनों को डायबिटीज है. इनमें से एक को स्टेरॉइड दिए गए थे जबकि दूसरे को स्टेरॉइड नहीं दिए गए. पेट में और बड़ी आंत में ब्लैक फंगस पाया जा सकता है लेकिन छोटी आंत में ब्लैक फंगस का पाया जाना रेयर माना जाता है. दोनों का इलाज गंगाराम अस्पताल में सर्जरी के जरिए किया गया.

सूरत में भी हैरान करने वाला मामला

बता दें, इससे पहले शुक्रवार को गुजरात के सूरत में ब्लैक फंगस का एक नया मामला सामने आया. जिसमें फंगस मरीज के दिमाग तक पहुंच गया. ब्लैक फंगस (Black Fungus) से जुड़ा अपनी तरह का देश में ये पहला मामला है. जानकारी के मुताबिक सूरत में एक 23 वर्षीय युवक के दिमाग में ब्लैक फंगस का इंफेक्शन देखने को मिला. डॉक्टरों का कहना है कि मरीज के दिमाग में ही इस इंफेक्शन का पता चला. बीमारी का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने मरीज की सर्जरी की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. सर्जरी के चौथे दिन मरीज की मौत हो गई.

बच्चों पर भी कर रहा अटैक

इससे पहले गुजरात के ही अहमदाबाद में एक 14 साल के बच्चे में ब्लैक फंगस का मामला सामने आया था. कोरोना पॉजिटिव बच्चे की म्यूकरमाइकोसिस (Mucormycosis) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद शुक्रवार को अहमदाबाद के ही एक अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के दौरान बच्चे के दायीं तरफ के दांत निकालने पड़े. बच्चों में ब्लैक फंगस का ये पहला मामला है. इसे लेकर डॉक्टरों ने भी चिंता जताई है.

5 और कंपनियों को दवा बनाने का लाइसेंस जारी

बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में ब्लैक फंगस के अब तक 8,848 केस सामने चुके हैं जिसमें 219 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में बढ़ते ब्लैक फंगस के मरीजों के चलते उससे जुड़ी दवा की कमी देखने को मिल रही है. ऐसे में केंद्र सरकार हरकत में आ गई है. सरकार ने इस बीमारी से निपटने के लिए शुक्रवार को कई बड़े कदम उठाने की घोषणा की. केंद्र सरकार ने देश में कोरोना महामारी के साथ ही बढ़ रही ब्लैक फंगस की दवाई बनाने के लिए 5 और नई कंपनियों को लाइसेंस जारी किए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story