भारत

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को दिखाए गए काले झंडे

Nilmani Pal
20 Feb 2024 10:37 AM GMT
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को दिखाए गए काले झंडे
x

यूपी। रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को काले झंडे दिखाए गए। बता दें कि कुछ देर बाद नाका चौराहा, रकाबगंज चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, चरक चौराहा होते हुए 5:30 घंटाघर पहुंचेगी, यहां जनसभा होगी। यहां से यात्रा ठाकुरगंज, बालागंज, दुबग्गा तिराहा व बुद्धेश्वर ओवरब्रिज होते हुए पारा, अवध हास्पिटल चौराहा, पिकेडली होटल तिराहा, सैनिक स्कूल के रास्ते दरोगा खेड़ा होते हुए बंथरा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने बताया कि लखनऊ शहर के बीच से गुजरने वाली इस यात्रा में अलग-अलग स्थान पर पार्टी नेताओं की टीम मौजूद रहेगी, जो पूरी स्वागत आदि व्यवस्था को संभालेगी।

बता दें कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में सोमवार को अमेठी में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव नहीं पहुंचे। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। ऐसी भी चर्चा शुरू हो गई है कि सपा 'इंडिया' गठबंधन से दूर हो रही है। जबकि, कांग्रेस और सपा के बीच सीटों का पेंच भी फंसता दिख रहा है। मंगलवार सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के इस पर सफाई वाले बयान आते दिखे। कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 'इंडिया' गठबंधन की सीट शेयरिंग पर कहा, "यह अंतिम चरण में है, इसे किसी भी मिनट अंतिम रूप दिया जा सकता है। बातचीत जारी है।" केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, ''उत्तर प्रदेश में सपा से गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। यह लगभग फाइनल स्टेज में है। हम जल्द ही इसका ऐलान करेंगे।''

दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अखिलेश यादव से 17 सीटों के अलावा बहराइच, देवरिया, अमरोहा सीट भी मांगी थी। सपा ने देवरिया और अमरोहा सीट देने की हामी भरी, लेकिन बहराइच नहीं दिया। इसके बाद अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की यात्रा में जाने से मना कर दिया। मंगलवार सुबह ही कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नहीं पहुंचने पर सफाई दी थी कि यह यात्रा 'इंडिया' गठबंधन की नहीं बल्कि कांग्रेस की है।

Next Story