
देवघर: झारखंड के देवघर सदर अस्पताल में ब्लड के नाम पर फर्जीवाड़े का खेल चल रहा है. यहां खून के नाम पर ढाई तीन हजार रुपए में कुछ और बेचा जा रहा है. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब थैलेसीमिया से पीड़ित एक बच्ची के परिजन इलाज कराने पहुंचे. उन्हें खून की जरूरत हुई तो ब्लड बैंक पहुंचे. वहां ब्लड नहीं मिला तो एक दलाल ने उन्हें 3 हजार रुपए में दिलाने की बात कही. परिजन ने ढाई हजार रुपए में खरीदा. इसके बाद डॉक्टरों ने देखा तो उन्होंने बताया कि वह ब्लड नहीं, कुछ और है. उसे चढ़ाने से जान भी जा सकती है. फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





