कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे वाली जगह से मिला ब्लैक बॉक्स, IMA के सभी कार्यक्रम स्थगित

कुन्नूर: तमिलनाडु के कुन्नूर में बीते बुधवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में भारतीय सेना के सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 अधिकारियों के निधन से देश स्तब्ध है. इसके चलते उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) ने भी अपने आज के सारे कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है. आईएमए पीआरओ कर्नल हिमानी पंत ने बताया कि इस दौरान कमांडेंट परेड यानी पास आउट परेड की रिहर्सल रोक दी गई है. 11 दिसंबर के लिए तय फाइनल पास आउट परेड को लेकर आर्मी हेड क्वारर्टर से फैसला आना अभी बाकी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





