भारत
राकेश टिकैत के पासपोर्ट रिन्यू को लेकर बीकेयू समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने भेजा वापस
jantaserishta.com
29 April 2024 3:19 PM IST

x
गाजियाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद में हापुड़ चुंगी स्थित पासपोर्ट कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, राकेश टिकैत ने अपने पासपोर्ट के रिन्यू के लिए आवेदन किया हुआ है। लेकिन, कुछ कागजी कार्रवाई के चलते पासपोर्ट रिन्यू नहीं हो पा रहा है। इसके बाद राकेश टिकैत के साथ मौजूद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पासपोर्ट कार्यालय के अंदर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाकर सभी को वापस भेजा।
राकेश टिकैत ने अपने पासपोर्ट के रिन्यू के लिए आवेदन किया है। उनके ऊपर कई मुकदमे भी चल रहे हैं। इन्हीं मुकदमों से जुड़े हुए कई कागज पासपोर्ट अधिकारी ने राकेश टिकट से मांगे थे, जिसे लेकर यह विवाद हुआ।
मुकदमों से जुड़ी हुई एनओसी की मांग पासपोर्ट अधिकारियों ने राकेश टिकैत से की थी। वहीं, टिकैत का कहना है कि वह कई बार इनसे जुड़े एनओसी के पेपर पासपोर्ट कार्यालय में जमा कर चुके हैं, बावजूद इसके उनका पासपोर्ट रिन्यू नहीं किया जा रहा है। इस बार फिर राकेश टिकैत ने अपने पेपर पासपोर्ट कार्यालय में जमा करवाए हैं।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और हंगामा को देखते हुए मौके पर पुलिस बल पहुंची। जिले के आला-अधिकारियों ने राकेश टिकैत से बातचीत की उनके समर्थकों को समझा-बुझाकर वापस रवाना कर दिया है।
Tagsराकेश टिकैतराकेश टिकैत पासपोर्ट रिन्यूबीकेयू समर्थकRakesh TikaitRakesh Tikait passport renewalBKU supporter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





