भारत

बिहार विधानसभा में भाजपा का हंगामा, पूर्व मंत्री को मार्शल ने बाहर निकाला, VIDEO

jantaserishta.com
13 July 2023 1:06 PM IST
बिहार विधानसभा में भाजपा का हंगामा, पूर्व मंत्री को मार्शल ने बाहर निकाला, VIDEO
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी भाजपा के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान भाजपा के विधायक उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। बाद में पूर्व मंत्री जिवेश मिश्र को मार्शल आउट करने के बाद भाजपा ने सदन का वॉकआउट कर दिया।
मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा विधायक वेल में पहुंच गए। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने नसीहत भी दी कि जनता हंगामा के लिए आपलोगों को नहीं भेजा है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यह सही नहीं, आसन कारवाई भी कर सकता है। इसके बावजूद भी भाजपा के विधायकों का हंगामा जारी रहा।
इस दौरान अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को बोलने का मौका दिया गया। सिन्हा ने सरकार से पूछा कि पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी के वादे का क्या हुआ। इसके बाद अध्यक्ष प्रश्नकाल के दौरान दूसरे विधायकों का नाम पुकारा। भाजपा विधायकों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि ऐसे सदन नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई सदन या आसन का अपमान करेगा तो स्पीकर को उस पर कार्रवाई का अधिकार है।
अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे विधायकों को मार्शल से बाहर निकालने का आदेश दे दिया। भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा को मार्शलों ने उठाकर सदन के बाहर निकाला। इसके बाद भाजपा ने सदन से वॉकआउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अघोषित आपातकाल है। सदन में विपक्षी सदस्यों को बोलने ही नहीं दे रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story