भारत

दिल्ली सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ BJP का चक्का जाम, सुबह-सुबह ठप हुई राजधानी की रफ्तार

jantaserishta.com
3 Jan 2022 11:17 AM IST
दिल्ली सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ BJP का चक्का जाम, सुबह-सुबह ठप हुई राजधानी की रफ्तार
x

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ बीजेपी सड़कों पर उतर आई है. भाजपा ने केजरीवाल की नई शराब नीति के खिलाफ सोमवार को चक्का जाम किया. NH24 पर बीजेपी के चक्का जाम के चलते लक्ष्मी नगर, south दिल्ली में भारी जाम लग गया. बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल सरकार ने 500 स्कूलों का वादा किया था, लेकिन 1000 नए ठेके खोल दिए.

दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली सरकार की तरफ से नई एक्साइज पॉलिसी को लागू किया गया है, इसके तहत तकरीबन 849 नई शराब की दुकानें खोली जा रही हैं. नई पॉलिसी के तहत हर वार्ड में 3 नई शराब की दुकानें होंगी, जिसे लेकर बीजेपी लगातार दिल्ली सरकार को घेरने में लगी है.


दिल्ली के हर जिले में बीजेपी ने सोमवार को चक्का जाम की अपील की, जिसके चलते लक्ष्मी नगर विकास मार्ग आईटीओ तक भारी जाम लग गया. हालांकि थोड़ी देर बाद ही बीजेपी के तमाम नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story