भारत

मनीष सिसोदिया के बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर BJP का तंज

jantaserishta.com
5 Oct 2023 4:51 AM GMT
मनीष सिसोदिया के बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर BJP का तंज
x
नई दिल्ली: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी की घेराबंदी तेज कर दी है। भाजपा केजरीवाल के उन दावों को नाकारा है कि संजय सिंह के घर रेड में कुछ भी नहीं मिला है। भाजपा ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि जो दस्तावेज बरामद किए गए हैं वह आम आदमी पार्टी में बहुत 'ऊपर' तक जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने नाम तो नहीं लिया लेकिन समझा जा रहा है कि भाजपा का इशारा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर है। उन्होंने संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध कर रही 'आप' को पंजाब में कांग्रेस विधायक को अरेस्ट किए जाने पर उनकी प्रतिक्रिया की याद दिलाई और पूछा कि यह दोहरा मापदंड क्यों अपनाया जा रहा है?
गुरुवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए संबित पात्रा ने कहा, 'संजय सिंह की शराब घोटाले के केस में गिरफ्तारी हुई है। जिस तरह की राजनीति 'आप' कर रही है उसे पूरा देश देख रहा है। यह आप का चरित्र है कि सीना ठोककर घोटाला करो और जब पकड़े जाओ तो उस पर राजनीति आरंभ करो। मैं सवाल पूछना चाहता हूं कि अभी 3-4 दिन पहले पंजाब में कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया तो आम आदमी पार्टी प्रेस कॉन्फेंस करके कहती है कि कानून अपना काम करेगा। जब आपके सांसद गिरफ्तार होते हैं, शराब घोटाले में तब आप कहते हैं कि कानून को अपना काम नहीं करना चाहिए। यह दोहरा मापदंड क्यों है?'
संबित पात्रा ने केस की टाइमलाइन बताते हुए कहा कि 2022 में दिल्ली में शराब घोटाला हुआ। इसको लेकर सीबीआई ने एक केस दर्ज किया। चूंकि इस पूरे मामले में मनी लॉन्ड्रिंग हुई थी और ऐसे केस में ईडी भी केस दर्ज करता है। कई लोग इसमें जेल में हैं। कुछ अधिकारी और कारोबारी भी जेल गए हैं। संजय सिंह की गिरफ्तारी के पीछे दिनेश अरोड़ा के खुलासों को वजह बताते हुए पात्रा ने कहा, 'इनमें दिनेश अरोड़ा भी शामिल हैं, वह गवाह बन गए। दिनेश अरोड़ा ने जिस तरह की बातों को सामने रखा वह आज पब्लिक डोमेन में है। गवाह बनने के बाद उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण बातों का खुलासा किया। उसने कहा कि 2020 में संजय सिंह ने फोन किया और मुलाकात की।'
संजय सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले मोटा पैसा जुटाने को कहा। दिनेश अरोड़ा ने पूरी दिल्ली में रेस्त्रां कारोबारी और बार सदस्यों से की। संजय सिंह ने अरोड़ा को मनीष सिसोदिया से मिलवाया। बाद में लाखों का पैसा कलेक्शन करके अरोड़ा ने संजय सिंह और सिसोदिया को दिया। बदले में अरोड़ा को क्या मिला, दिनेश अरोड़ा स्वीकार करते हैं कि उनका कोई मामला एक्साइज विभाग में फंसा हुआ था। पैसा देने के बाद संजय सिंह के कहने पर सिसोदिया ने उनकी मदद की।'
Next Story