भारत
भाजपा की रणनीतिक बैठक: मानसून सत्र से पहले आठ विधेयकों पर चर्चा, विपक्ष से टकराव के संकेत
Shantanu Roy
18 July 2025 5:32 PM IST

x
New Delhi. नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आगामी संसद के मानसून सत्र को लेकर सरकार की रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक में मानसून सत्र के दौरान लाए जाने वाले विधेयकों पर भी विचार हुआ। जानकारी के अनुसार, सरकार कुल आठ नए विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। इनमें भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, खान और खनिज (संशोधन) विधेयक, और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक प्रमुख हैं। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 21 बैठकें प्रस्तावित हैं। इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे सियासी टकराव की संभावना है। खासकर, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा चर्चा और विवाद का केंद्र बन सकता है।
Next Story





